Monday, October 19th, 2026

ग्‍वालियर में सड़क हादसा बस-ऑटो की टक्‍कर में 13 की मौत, मुआवजे का ऐलान

ग्वालियर
 ग्वालियर में मंगलवार सुबह ऑटो और बस की आमने-सामने से हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें ऑटो ड्राइवर और इसमें बैठी 12 महिलाएं शामिल हैं। सभी महिलाएं रात को आंगनबाड़ी में स्कूली बच्चों के लिए खाना बनाकर लौट रही थीं। 9 महिलाओं और ऑटो ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे में मरने वाले सभी लोग ऑटो सवार है। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित गंगा मालनपुर की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो बामोर की तरफ जा रही थी और बस ग्वालियर की ओर आ रही थी। मृतकों में अधिकांश महिलाएं हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय लोगों की भीड़ भी घटना स्थल पर जमा है।


टक्कर इतनी जबरदस्त है कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। प्रशासन के तमाम वरीय अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश में लगे हैं। घायलों का हाल जानने के लिए उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी अस्पताल पहुंचे हैं।


चार-चार लाख मुआवजे का ऐलान
वहीं, घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। साथ ही पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

 

#13 लोगों की मौत

Source : Agency

पाठको की राय